Indian Railway main logo Welcome to Indian Railways
खोज :  
Increase Font size Normal Font Decrease Font size
View Content in English
National Emblem of India

हमारे बारे में

समाचार एवं भर्ती

निविदाओं और अधिसूचनाएं

आपूर्ति सूचना

वाणिज्यिक सूचना

हमसे संपर्क करें



 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
परिचय

भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 343 में हिंदी को भारत की राजभाषा की मान्‍यता दी गई है ।  चूंकि संविधान लागू होने से पहले भारत के सभी सरकारी कामकाज में अंग्रेजी का प्रयोग हो रहा था, अत: बिना किसी बडे उलटफेर के हिंदी को अंग्रेजी के स्‍थान पर धीरे-धीरे प्रतिस्‍थापित करने के लिए राजभाषा अधिनियम व नियम बनाए गए तथा राष्‍ट्रपति द्वारा कई आदेश जारी किए गए। केंद्र सरकार के कार्यालयों में राजभाषा संबंधी इन अधिनियम, नियम व आदेशों के अनुपालन की जिम्‍मेदारी कार्यालय प्रमुख की होती है ।  कार्यालय प्रमुख को इस कार्य में सहायता करने तथा उसके अधिकार क्षेत्र में स्थित कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्‍वयन की प्रगति पर नजर रखने के लिए प्रत्‍येक कार्यालय में राजभाषा/हिंदी विभाग/अनुभाग के नाम से स्‍वतंत्र विभाग/अनुभाग बनाया गया है ।  दक्षिण पश्चिम रेलवे में राजभाषा नीति के कार्यान्‍वयन में सहायता करने तथा इस कार्य में अन्‍य विभागों के साथ समन्‍वय स्‍थापित करने के लिए राजभाषा विभाग का गठन किया गया है ।

दक्षिण पश्‍चिम रेलवे का राजभाषा विभाग मुख्‍य राजभाषा अधिकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है ।  राजभाषा विभाग में कोई पूर्णकालिक विभागाध्‍यक्ष का पद न होने के कारण महाप्रबंधक/दपरे की सिफारिश के अनुसार रेलवे बोर्ड द्वारा किसी अन्‍य विभाग के विभागाध्‍यक्ष को एक वर्ष के लिए मुख्‍य राजभाषा अधिकारी नामित किया जाता है ।  उसी प्रकार मंडलों, कारखानों व निर्माण संगठन में राजभाषा कार्यान्‍वयन की निगरानी करने के लिए मंडल/कार्यालय प्रमुख्‍ा की सिफारिश से मुख्‍य राजभाषा अधिकारी द्वारा यथाक्रम से अपर मंडल रेल प्रबंधकों, उप मुख्‍य कारखाना प्रबंधकों व  अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों को एक वर्ष के लिए अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी व उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी नामित किया जाता है ।

फिलहाल विभिन्‍न मंडलों एवं कारखानों आदि में नियुक्‍त अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उपमुख्‍य राजभाषा अधिकारियों का ब्‍यौरा इस प्रकार है

 

 

राजभाषा प्रभार

अधिकार-क्षेत्र

प्रभारी अधिकारी

1. 

मुख्‍य राजभाषा अधिकारी

दक्षिण पश्चिम रेलवे

श्री राकेश ऐरन, भंडार नियंत्रक

2. 

अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी, मैसूर मंडल

मैसूर मंडल

श्री राकेश कुमार गुप्‍ता,

अपर मं रे प्र

3. 

अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी, बेंगलूर मंडल

बेंगलूर मंडल

श्री संदीप मेहेरा,

अपर मं रे प्र

4. 

अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी, हुबली मंडल

हुबली मंडल

श्रीमती स्मिता श्रीवास्‍तव,

5. 

उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी, मैसूर कारखाना

मैसूर कारखाना

श्री प्रमोद कुमार पुरोहित,

मुख्‍य कारखाना प्रबंधक

6. 

उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी, हुबली कारखाना

हुबली कारखाना

श्री अमिताभ चौधरी,

उप मुख्‍य कारखाना प्रबंधक

7. 

उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी, हुबली कारखाना

निर्माण संगठन

श्री आइ बी झा,

उप मुख्‍य इंजी

 

 

 

प्रधान कार्यालय में मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं मंडलों, कारखानों व अन्‍य कार्यालयों में अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी/उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी की सहायता के लिए हिंदी के निम्‍नलिखित पूर्णकालिक पद हैं :

क्र सं

पदनाम

स्‍वीकृत पद

रिक्‍त पद

  1.  

वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी

01

0

  1.  

राजभाषा अधिकारी

04

0

  1.  

राजभाषा अधीक्षक  

06

02

  1.  

राजभाषा सहायक ग्रेड-1

07

0

  1.  

राजभाषा सहायक ग्रेड-2

11

09

  1.  

हिंदी आशुलिपिक

03

02

  1.  

हिंदी टंकक/लिपिक

05

0

 




Source : दक्षिण पश्चिम रेलवे CMS Team Last Reviewed on: 23-02-2012  


  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.