श्री अशोक कुमार मित्तल जी ने 26 दिसंबर, 2011 से दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभालने से पहले डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका), वाराणसी में भंडार नियंत्रक (उच्च प्रशासनिक ग्रेड) के रूप में कार्य कर रहे थे।
श्री अशोक कुमार मित्तल जी का जन्म07 जुलाई, 1956 में हुआ है और उन्होंने इंजीनियरी में स्नातक (सम्मानित) की उपाधि प्राप्त की है।
1976 बैच के भारतीय भंडार सेवा के अधिकारी श्री मित्तल ने भारतीय रेलवे के कई महत्वपूर्ण पद जैसे कि रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक/ सतर्कता एवं कार्यपालक निदेशक/भंडार के पद पर कार्य किया है। इसके अलावा वे उत्तर रेलवे में मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं उत्तर पूर्व रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तथा दक्षिण मध्य रेलवे के भंडार नियंत्रक के रूप में कार्य कर चुके हैं।
श्री मित्तल अमेरीका तथा फ्रांस में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।